बास्केट बॉल : हरदा ब्लॉक की टीम बनी विजेता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेंट मैरी स्कूल हरदा में किया गया। जिसमें हरदा ब्लॉक और खिरकिया ब्लॉक की टीम ने भाग लिया। बालिका वर्ग में संख्या कम होने से ट्रायल लेकर जिला दल का गठन किया गया। जिसमें सेंट मैरी स्कूल हरदा एवं सूर्योदय ग्लोबल एकेडमी खिरकिया की बालिकाओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में हरदा ब्लॉक ने खिरकिया ब्लॉक को 15- 5 से हराकर विजेता रही। जिला दल वाली टीम 20 सितंबर से नर्मदापुरम में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, पीसी पोर्ते, राजेश बिलिया, बर्नार्ड बक्सला, चंद्रप्रकाश कांक्षी दुगाया, आकांक्षा भट्ट, भारती सोनकर आदि उपस्थित थे।

235 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!