राज्य स्तरीय रोप मलखंब प्रतियोगिता में चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय रोप मलखंभ प्रतियोगता में महर्षि ज्ञान पीठ की छात्राएं ने कोच आसिफा कुरैशी के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 सितंबर को उज्जैन में आयोजित होगी। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि अभी हर खेल में महर्षि ज्ञानपीठ के बच्चों का राज्य स्तर के लिए चयन हो रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे खेलों में भी आगे बढ़ रहे हैं, यह बहुत ही खुशी का विषय है। प्रतियोगिता में १४ वर्ष आयु वर्ग में अनुष्का सोनी, 17 वर्ष बालिका वर्ग में नैना चौहान एवं प्राची राजपूत का चयन हुआ है।

257 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!