मार्ग के पैकेज का अनुबंध निरस्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संधारण कार्य का पैकेज अन्तर्गत चारखेड़ा से अहलवाड़ा मार्ग पर ठेकेदार द्वारा अत्यंत धीमी गति के कार्य करने के कारण ग्रामवासियों को आवागमन में बहुत कठिनाई हो रही थी। इस संबंध में नागरिकों की बहुत शिकायतें प्राप्त हो रही थी। ठेकेदार द्वारा समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने एवं धीमी गति से कार्य करने हेतु कारण बताओं नोटिस जारी कर 15 दिवसों में वांछित प्रगति हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु ठेकेदार द्वारा नोटिस के उपरान्त भी पुन: कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तथा वर्षाकाल उपरांत कार्य शुरू करने हेतु कहा जा रहा था। महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण डीके त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के दृष्टिगत संधारण के इस मार्ग के पैकेज का अनुबंध निरस्त किया गया है।

262 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!