खनिज का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी हैं। गत दिवस खनिज अमले द्वारा वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान सिविल लाईन थाना हरदा के पास 12 पहिया डंपर क्र आरजे 09जीडी 5922 की जांच करने पर रेत का ओव्हरलोड परिवहन किया जाना पाया गया। इसी तरह एक 10 पहिया ट्रक क्र. एमएच18 एए 3535 की खंडवा रोड पेट्रोल पंप के पास जांच करने पर रेत का ओव्हरलोड परिवहन पाया गया। दोनों वाहनों को ओव्हरलोड खनिज परिवहन में जप्त कर थाना सिविल लाईन हरदा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया हैं। वाहनों पर म.प्र. खनिज अवैध खनन्, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!