अनोखा तीर, हरदा। नगर की इन्द्रलोक कॉलोनी क्षेत्र में दोपहिया वाहन हीरो के शोरूम समीप लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर दो माह पहले जल गया था। यहां बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अन्य डीपी से जोड़कर यहां बिजली सप्लाई की जा रही है। इस कारण उक्त डीपी पर अधिक भार आने से आए दिन लाइन ट्रिपिंग और वोल्टेज कम रहने की समस्या बनी हुई है। कंपनी के अधिकारियों से कई बार इसकी मौखिक शिकायत करने के बाद भी अब तक उक्त जली डीपी को नहीं बदला गया है। इसके नतीजन शहर के इस क्षेत्र में कम वोल्टेज होने व समय-बेसमय लाइन ट्रिपिंग होने की शिकायत बनी हुई है। इस समस्या के चलते लोगों के घरेलु विद्युत उपकरण जलने की भी समस्या है। मगर विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
162 Views

