अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में बलराम सभागृह कृषि उपज मंडी में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व में किए कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। प्रचार प्रमुख राजनारायण गौर द्वारा जानकारी दी गई भाकिसं आगामी 15 सितम्बर को अखिल भारतीय कार्ययोजना के तहत सभी तहसील केंद्रों पर तहसील इकाइयों के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 10 सितंबर से सभी ग्राम इकाइयों में बलराम जयंती उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। 21 सितंबर को मंडी में जिलास्तर पर बलराम जयंती कार्यक्रम एवं विशाल शोभायात्रा ओर वाहन रैली का आयोजन निर्धारित किया गया। जिसमें रैली के समापन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से वर्तमान में अवर्षा एवं तम्बाकू इल्ली से खराब सोयाबीन फ़सल के मुआवजे एवं बीमा की मांग प्रमुखता से की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मलगाये, प्रान्त सदस्य शैतानसिंह राजपूत, संभाग उपाध्यक्ष आनंदराम किरार, रामकृष्ण मुकाती, विष्णु गौर, बृजमोहन राठौर, लोकेश गौर, राजेंद्र बांके, कैलाश जलावड़ा, दीपचंद नवाद, बालकदास छापरे, श्याम पाटिल, विनय राव, अरुण पटवारे, विनय यादव, विजेश मुकाती, रेवाशंकर दोगने, दीपक पटेल सियाराम गौर, हरिओम राजपूत उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 356

