मगरधा पंचायत में उड़ रहा स्वच्छता मिशन का मजाक, आधे रोड पर फैला कचरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मगरधा। मध्यप्रदेश शासन जहां एक ओर जिले की ग्राम पंचायत मगरधा का क्षेत्र विस्तार कर नगर परिषद का दर्जा देने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर इस अकेली पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था का काम ठप्प है। इस पंचायत क्षेत्र में गांव के बाहर ही लगे कूड़े के ढेर लोगों की अगवानी करते हैं। यहां मुख्य मार्गों के आसपास लग रहे कूड़े के ढेर से स्वच्छ भारत मिशन का मजाक उड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शासन द्वारा गांवों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए इस मिशन अंतर्गत हजारों रुपए का फंड दिया जाता है। इसमें पंचायतें आराम से कचरा संग्रहण कर इनका निपटान करा सकती है। मगर गांव के कचरे का निस्तारण व्यवस्थित ढंग से नहीं हो पा रहा है। पूर्व में यहां नालियों की सफाई न होने के समाचार प्रकाशित होने पर प्रशासन ने आगे आकर इसकी जांच कर नगर में सफाई कराई थी। मगर इसके बाद पंचायत ने फिर व्यवस्था से मुंह फेर लिया है। जबकि इस कचरे का निपटान लगभग 27 लाख की लागत से बनने वाले कचरा घर में होना चाहिए। यहां पंचायत द्वारा कचरा एकत्र कर रोड पर डाला जा रहा है जिससे कि 20 फीट चौडा रोड बंद होने की कगार पर है।

386 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!