अनोखा तीर, हरदा। शहरी स्वास्थ्य केन्द्र हरदा में आयुष्मान भव अभियान अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें आई तिग्गा जिला मीडिया अधिकारी द्वारा कार्यकर्ताओ को आयुष्मान कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने क्षेत्र में सभी पात्र हितग्राहियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने, सभी लोगों के आभा आईडी बनाने, क्षय रोग से पीडित सभी हितग्राहियों का पंजीयन कर उनका उपचार करने, वार्ड सभा का आयोजन कर आम नागरिको को आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त करने एवं जिले में आयोजित होने वाले आयुष्मान मेले में सभी हितग्राहियो को स्वास्थ्य का लाभ लेने हेतु उपस्थित कराने हेतु जिम्मेदारी दी गई, ताकि जिले में सभी पात्र हितग्राही आयुष्मान योजना का लाभ ले सके। इस अवसर पर मदनमोहन मालवीय सहायक प्रबंधक ने सभी आशा कार्यकताओं को 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले कृमी मुक्ति अभियान की जानकारी दी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग देने की अपील की।

