पुनीत सागर अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम  

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर में शनिवार को पुनीत सागर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नगर के हरदा डिग्री कॉलेज के डिजिटल कक्ष में 36 मध्यप्रदेश एनसीसी बटालियन खंडवा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीपन भट्टाचार्य ने बटालियन की सभी इकाईयों को गूगल मीट के माध्यम से मार्गदर्शित किया। जिसमें उन्होंने पुनीत सागर अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की एवं सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन स्पीच के माध्यम से बताया कि किस प्रकार हम जागरूक रहकर नदियों को संरक्षित कर सकते हैं। नदियों के साथ-साथ हमें पर्यावरण को बचाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम करने होंगे एवं समाज को भी इसके महत्व को बताना होगा। इस कार्यक्रम में हरदा एनसीसी के हरदा डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी शासकीय विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय के लगभग 144 केडेट्स उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कपिल दुबे, सेकंड ऑफिसर रीता गिरी एवं ऑफिसर जगदीश प्रसाद प्रजापति के निर्देशन में जागरूकता रैली भी निकाली गई।

123 Views

Leave a Reply