नेशनल लोक अदालत में निपटे 523 मामलें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय हरदा एवं व्यवहार न्यायालय खिरकिया तथा व्यवहार न्यायालय टिमरनी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रदीप राठौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष संजय शाण्डिल्य ने जिला मध्यस्थता केंद्र हरदा में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में श्रीमती तृप्ति शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदा ने अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में लोक अदालत का महत्व बताते हुए लोक अदालत के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग करने हेतु अधिवक्ताओं एवं सभी विभागो के प्रमुख इलेक्ट्रानिक मीडिया व अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व पक्षकारों की प्रशंसा की एवं कहा कि लोक अदालत जनता की अदालत है यह सुलह एवं समझौता का मंच है तथा शीघ्र एवं सस्ते न्याय का स्त्रोत है। लोक अदालत में जिले में 11 खण्डपीठ बनाई थी। जिनमें 9 खण्डपीठ सिविल न्यायालयों की 1 खण्डपीठ उपभोक्ता फोरम की तथा 1 खण्डपीठ पुलिस परामर्श केन्द्र हरदा की बनाई गई। न्यायालय की खण्डपीठों में कुल 1863 पेंडिंग प्रकरणों को तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में 3688 प्रकरणों को लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निराकरण हेतु रखा गया था। न्यायालयों के मोटर दुर्घटना दावा के 66 पेंडिंग प्रकरणों में 16 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि 6190000 रुपए के अवार्ड पारित हुए। इसी प्रकार कुल 139 आपराधिक शमनीय प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा धारा 138 एनआई एक्ट के 52 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 11968937 रुपए के समझौता राशि के आदेश पारित हुए सिविल मामलों के 26 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिनमें राशि 3188729 रुपए के आदेश पारित हुए। विद्युत अधिनियम के 23 प्रकरण का निराकरण हुआ तथा राशि 241728 रुपए की राशि जमा हुई है। इसी प्रकार वैवाहिक/ कुटुम्ब न्यायालय के 1 प्रकरण का निराकरण हुआ। प्रीलिटिगेशन प्रकरण के रूप में बैंकों के 12 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि 418060 रुपए की राशि वसूल हुई। इसी प्रकार विद्युत विभाग के कुल 195 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा राशि 1503272 रुपए समझौता राशि के रूप में वसूल हुई। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में 523 प्रकरणो का निराकरण हुआ एवं राशि २ करोड़ ५७ लाख ४२ हजार ८५० रुपए के अवार्ड आदेश पारित हुए तथा नेशनल लोक अदालत में कुल 696 व्यक्ति लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में प्रदीप राठौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा तथा अनूप त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश हरदा, शैलेन्द्र नागौत्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय हरदा एवं राजेन्द्र दक्षणी प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हरदा, रोहित सिंह, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हरदा तथा केके वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचेन्द्र भदकारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा, विनीत साकेत न्यायिक मजिस्ट्रेट हरदा, अपर्णा लोधी, जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ हरदा के अध्यक्ष संजय शाण्डिल्य, सचिव सुदीप मिश्रा, कांतिकुमार जैसानी और अन्य अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी तथा पक्षकारगण उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!