पटवारी हड़ताल से किसानों की फजीहत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पिछले 12 दिनों से चल रही पटवारी संघ की हड़ताल के परिणाम सामने आने लगे हैं। इससे आम लोगों को अपनी संपत्ति नामांतरण से लेकर राजस्व विभाग से संबंधित अनेक कार्यों में परेशानी सामने आ रही है। अब तो किसानों को भी अपनी केसीसी के कार्य में समस्या उत्पन्न होने लगी है। एक ऐसा ही मामला गत दिवस सामने आया जिसमें किसान की पीड़ा सामने आई है।

केसीसी अटकी

जानकारी के अनुसार गत 12 दिनों पूर्व जिले की सभी तहसील में पटवारियों द्वारा नायब तहसीलदार को अपने बस्ते सौंपने के बाद शासकीय वाट्सएप गु्रप का बहिष्कार कर देने से विभाग के आनलाईन और आफलाइन दोनों कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इससे राजस्व संबंधी कार्य लंबित पड़े हैं। अब तो इससे किसानों की केसीसी का काम भी नहीं बचा। जिले के ग्राम बिछोलामाल निवासी एक किसान अशोक पिता बलराम मातवा की केसीसी पटवारी की रिपोर्ट के अभाव में इससे प्रभावित हुई। लगभग 10 लाख रुपए की इस केसीसी का पैसा उन्हें बाजार से उधार लेकर जमा कराना पड़ा है। खरीफ फसल की आवक बाद तथा रबी फसल की बोनी के समय ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं।

92 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!