श्री कृष्ण जन्मोत्सव…. नटखट-नंदलाल ने तोड़ी दही से भरी मटकी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। यशोदा मैया ! तेरा नटखट-नंदलाल साथियों संग हमारी माखन से भरी मटकियां फोड़ देेता है। फिर उन्हें उठाकर पेड़ पर जाता है। उसका ये हर रोज का काम है। अब तुम्हीं बताओं का करे इस नटखट का। यह मनमोहक मंचन स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में समाज की महिला महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में देखने को मिला। इस मौके पर युवती ने जहां श्रीकृष्ण का रूप धरा था। वहीं महिलाओं ने गोपियों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समाज की महिलाएं एवं युवतियां बड़ी संख्या में शामिल रहीं। इस दौरान कृष्ण लीलाओं के साथ ही अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं रखी थी। जिसमें महासभा की महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अग्रवाल महासभा की महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीला गोयल ने बताया कि गोपियों के वेश में महिलाओं ने श्रीकृष्ण की वंदना की। इस अवसर पर राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही मटकी फोड़ तथा मटकी सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर सुषमा अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, कोमल, संगीता, रानू, श्रुति, स्वेता सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

94 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!