सेमरी हरचंद-समीपस्थ ग्राम जमुनिया मैं 3 सितंबर की रात को दो युवकों के बीच विवाद में चाकू बाजी की घटना हुई थी जिसमे घायल हुए एक युवक सौरव पिता अशोक अहिरवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी मृत्यु के बाद मृतक के परिजनों एवं चश्मदीद गवाहों के बयान के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक गुरु चरण सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में सोहागपुर एसडीओपी मदन मोहन समर एवं थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मार्गदर्शन में हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला न्यायालय नर्मदा पुरम मे पेश किया जहां से मुख्य आरोपी सोनू पिता संतराम ठाकुर आयु 26 वर्ष सह-आरोपी विकास पिता जगदीश गोस्वामी, साहिल पिता वाहिद खान एवं एक नाबालिक आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Views Today: 2
Total Views: 104

