मतदाता जागरूकता के लिए भोपाल में भव्य रैली आयोजित

शत-प्रतिशत मतदान के जूनून और जज्बे के साथ शामिल हुए हजारों युवा
हनुवंतिया बैंड और पुलिस बैंड ने बांधा समा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार ने दिलाया मतदान का संकल्प

रैली में सबसे आगे प्राइंट वीमन वोटर्स का दल रवाना किया गया। इसके बाद रेपिड एक्शन फोर्स, एसएएस, जिला पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला-पुरूष हाथों में मतदाता जागरूकता नारों की तख्तियाँ लेकर चले। पुलिस बैंड उनका लगातार उत्साह वर्धन करता रहा। रैली की शुरूआत गणेश वंदना और हनुवंतिया बैंड के ढोलों की प्रस्तुति से की गई। युवाओं ने भारत माता की जय और वोट करेगा भोपाल के नारों से पूरे वातावरण में जोश और जूनून के साथ भाग लिया।

रैली अटल पथ से डिपो चौराहा काटजू चौराहा रंग महल चौराहा से स्मार्ट सिटी पार्किंग होते हुए टीटी नगर स्टेडियम में रैली का गरिमा पूर्ण समापन हुआ।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे एवं अरुण गोयल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन द्वारा कार्निवाल में डेमोक्रेसी वॉल पर हस्ताक्षर भी किए गए।

79 Views

Leave a Reply