राखी बाँधकर क्षेत्र के आध्यात्मिक विकास का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी केन्द्र में राज्य मंत्री श्री कावरे की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि आध्यात्म के क्षेत्र में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी केन्द्र लामता का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के साथ आध्यात्मिक रूप से भी विकसित होना जरूरी है। ऐसा होने पर ही समाज का समग्र रूप से विकास हो सकेगा। राज्य सरकार की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के हितों की अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना इस दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के कारण देशभर में मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान बनी है। उन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिये चलाई जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!