सीएम को पत्रकार बीमा राशि पूर्व की तरह यथावत रखने यूनियन ने लिखा पत्र

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एमपी वर्किंग जर्नालिस्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राधा वल्लव शारदा ने
 पत्र लिखकर  पत्रकारों से ली जाने वाली बीमा राशि पूर्व की तरह यथावत रखने की मांग की है।
 सीएम को राधा वल्लभ शारदा द्वारा लिखे गए में उल्लेख किया है कि  पत्रकारों की आय से  आप भलीभांति परिचित हैं, आपने पिछले वर्ष पत्रकारों एवं उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए परिवार के मुखिया की  भूमिका में आकर बीमा योजना की प्रीमियम राशि को यथावत रखा था। जिससे कमजोर वर्ग के हजारों पत्रकार बीमा योजना से लाभान्वित हुए।
एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सरकार के मुखिया से यह मांग पूर्व की तरह यथावत रखने की मांग करती है ताकि  अधिक से अधिक पत्रकार बीमा योजना से लाभांवित हो सकें।
  सरकार प्रदेश  की जनता के खुशहाल जीवन के लिए हमेशा तत्पर  हैं पत्रकार भी प्रदेश की जनता का ही एक भाग है। पत्रकार संघ आपसे निवेदन करता है कि 80 वर्ष से अधिक  के पत्रकार जिनकी अधिमान्यता है उनको भी बीमा योजना में शामिल कर उनकी प्रीमियम राशि जनसंपर्क विभाग द्वारा जमा की जाए।
70 वर्ष से अधिक उम्र के बहुत ही कम पत्रकार हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। पुनः आपसे अनुरोध है कि पत्रकारों की भावनाओं को ध्यान में रखकर  यथा शीघ्र उचित निर्णय  लेकर पत्रकारों को लाभान्वित किया जाए।
153 Views

Leave a Reply