मुख्यमंत्री श्री चौहान के गुनौर रोड-शो में लाड़ली बहनों का उमड़ा सैलाब

मुख्यमंत्री श्री चौहान की एक झलक पाने लोगों में मची थी होड़
जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का किया स्वागत
विभिन्न संगठनों ने गुनौर रोड-शो में मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहनों ने राखी बांधी और जगह-जगह बहनों ने राखी श्रीफल भेंट किए। विभिन्न संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को शाल, श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का रोड-शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। गुनौर में कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन, विश्वकर्मा विकास परिषद, यादव समाज, साहू समाज, कबीर पंथी समाज, ब्राम्हण समाज, क्षत्रिय समाज, पाल बघेले गड़रिया धनगर आदि सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। 

विभिन्न कर्मचारी संगठन द्वारा रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया गया-इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन म.प्र. राज्य कर्मचारी संगठन, पंचायत सचिव संगठन, ग्राम रोजगार सहायक संगठन, अतिथि शिक्षक संघ, पटवारी संगठन, कोटवार संगठन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र, किसान मित्र एवं किसान दीदी, प्रस्फुटन समिति और नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

118 Views

Leave a Reply