भारतीय वायु सेना के 92वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में होगी फ्लाई पास्ट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

एसीएस डॉ. राजौरा ने वायु सेना के अधिकारियों के साथ की प्रबंध संबंधी बैठक

एसीएस डॉ. राजौरा ने बताया कि 30 सितम्बर को भोपाल में भोज ताल के ऊपर रोमांचक और आकर्षक फ्लाई पास्ट होगी। आयोजन के बेहतर प्रबंधन के लिये इंडियन एयरफोर्स की हेडक्वाटर्स मेंटेनेंस कमांड के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों की बैठक, यातायात एवं सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

ग्रुप केप्टन (आईएएफ) श्रीनाथ पिल्लई ने बताया कि 8 अक्टूबर 2023 को भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में बेहद रोमांचक फ्लाई पास्ट होगी। एयर वाइस मार्शल वी.एस. चौधरी के साथ एयर फोर्स अधिकारियों ने प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से आयोजन के बेहतर इंतजाम के लिये चर्चा की।

बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, सचिव खेल एवं युवा कल्याण पी. नरहरि, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, सचिव गृह संजय तिवारी, कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!