एसडीओ ने की छापामार कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, तामिया/छिंदवाड़ा। खाद उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन व किसान का आधार कार्ड लेकर उर्वरक की बिक्री करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी तामिया के चांवलपानी में दूसरे जिले से आया रैक में एग्रो पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर फर्म के नाम से एक प्राइवेट खाद विक्रेता केवल लाइसेंस लेकर किसान के आधार कार्ड व मशीन में अंगूठा लगाए बगैर खाद की बिक्री 350 से लेकर 400 रुपए प्रति बोरी तक में कर रहा था। वही कृषकों को पक्का बिल भी नही दे रहा था। खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर पर बुधवार को चांवलपानी स्थित मेसर्स एग्रो पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर पर जिले की कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान गोदाम में 62 बोरी खाद का अवैध भंडारण मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खाद विक्रेता को टीम के आने की भनक एक दिन पहले ही लग चुकी थी, यही बजह थी कि उसने ट्रालियों में भरकर यूरिया को छिपा दिया था। मौके पर केवलारी रोड पर स्थित गोदाम में 62 बोरी यूरिया मिलने पर दुकान सील की गई। सूत्रों ने बताया कि एक हफ्ते पहले खाद के भरे ट्रक छिंदवाड़ा जिले के बजाय होशंगाबाद जिले से आए थे। जिसे बड़े पैमाने पर केवलारी रोड पर मोहन बेलवंशी की दुकान में स्थित गोदाम में यूरिया का स्टॉक किया गया था। वही पेट्रोल पंप के पास स्थित साहू किराना के पास व्यापारी की दुकान है जिसमे भी यूरिया का भारी स्टॉक था। जबकि सहकरी समिति चावलपानी में यूरिया की किल्लत से किसान काफी परेशान है। यहां पर यूरिया का स्टॉक नहीं है। यही बजह है कि व्यापारी अधिक दाम में यूरिया बगैर मशीन में अंगूठा लगाए एवं बगैर बिल के महंगे दामों में दे रहा है। शिकायत मिलने पर जिले की कृषि विभाग की टीम ने छापेमार कार्यवाही की। कृषि विभाग के एसडीओ पीएस ऊटटी ने बताया दुकान सील की गई है। दुकान संचालक ने किसी दुर्घटना के बाद उपचार के लिए नागपुर में होने का हवाला दिया। उसे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया है।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!