खिरकिया में शासकीय महाविद्यालय को मंजूरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक में आज हरदा जिले को दो सौगातें मिली हैं। जिसमें खिरकिया में वर्षों पुरानी शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग को पूरा करते हुए स्वीकृति जारी की गई। वहीं हरदा में लॉ कॉलेज प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं नर्मदापुरम में नई तहसील शिवपुर को बनाने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गों के लिए सुनिश्चित केरियर प्रोन्नयन योजना लागू करने की स्वीकृति दी गई। इस निर्णय से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को 35 वर्ष अथवा अधिक अवधि की सेवा होने की स्थिति में दिनांक 1 जुलाई, 2023 से चतुर्थ समयमान वेतनमान स्वीकृत हो सकेगा। चतुर्थ समयमान वेतनमान के दिशा-निर्देश जारी करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया। यह वेतनमान स्वीकृत करने पर शासन पर अनुमानित व्यय भार 250 करोड़ रुपए आएगा।

नवीन शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना को स्वीकृति

मंत्री परिषद द्वारा 4 नवीन शासकीय महाविद्यालय, शासकीय विधि महाविद्यालय डिंडोरी, शासकीय महाविद्यालय नारायणगंज मंडला, शासकीय महाविद्यालय खिरकिया हरदा, शासकीय महाविद्यालय खड्डी सीधी की स्थापना की स्वीकृति दी गई। साथ ही 3 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन संकाय शासकीय महाविद्यालय ताला, सतना वाणिज्य, शासकीय महाविद्यालय रामनगर, सतना विज्ञान एवं वाणिज्य, शासकीय महाविद्यालय सिलवानी रायसेन विज्ञान, 3 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर नवीन विषय शासकीय महाविद्यालय ताला, सतना संस्कृत, गृह विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, शासकीय महाविद्यालयन्यू रामनगर, सतना अर्थशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, इतिहास, शासकीय महाविद्यालय अमरपाटन, सतना कम्प्यूटर साइंस एवं 6 शासकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर पर नवीन विषय प्रारंभ किए जाने के लिए कुल 341 नवीन पद सृजन तथा आवर्ती व्यय भार रुपए 1981.00 लाख प्रतिवर्ष एवं अन्य अनावर्ती व्यय रुपए 5854.32 लाख, इस प्रकार कुल 7835.32 लाख के व्यय की स्वीकृति दी गई है।

नर्मदापुरम जिले में नवीन तहसील शिवपुर का सृजन

मंत्री परिषद ने जिला नर्मदापुरम में नवीन तहसील शिवपुर के सृजन की स्वीकृति दी। वर्तमान तहसील सिवनी मालवा के राजस्व निरीक्षक मंडल शिवपुर के पटवारी हल्का नम्बर 1 से 9, राजस्व निरीक्षक मण्डल चापडाग्रहण के पटवारी हल्का नम्बर 10 से 19, राजस्व निरीक्षक मण्डल पगढाल के पटवारी हल्का नम्बर 20 से 30 कुल 30 पटवारी हल्के समाविष्ट होंगे।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!