गनावा खंडवा और सहाय शिवपुरी सर्किल में वन संरक्षक बने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। वन विभाग ने लंबे समय से प्रतीक्षारत 11 आईएफएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत वन संरक्षक कार्य योजना शिवपुरी रमेश गनावा को खंडवा सर्किल और राजगढ़ वन मंडल में पदस्थ वन संरक्षक अनुपम सहाय को शिवपुरी सर्किल में वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया है। मुख्यालय में पदस्थ वन संरक्षण पीएन मिश्रा की मांगी मुराद पूरी हो गई। वन संरक्षक मिश्रा को पीसीसीएफ मुख्यालय से वर्किंग प्लान नर्मदापुरम के पद पर पदस्थ किया गया है। आधा दर्जन आईएफएस अफसरों की नवीन पदस्थापना का प्रस्ताव भी मंत्रालय में घूम रहा है। वन संरक्षक उज्जैन, वन मंडल टीकमगढ़, राजगढ़ और होशंगाबाद वन मंडल डीएफओ के पद रिक्त हैं।

नाम वर्तमान नवीन

-पीके सिंह पीसीसीएफ एचआरडी अनुसंधान विस्तार लोकवानिकी

-रमेश गनावा सीएफ वर्किंग प्लान शिवपुरी सीएफ खंडवा

-पीएन मिश्रा सीएफ पीसीसीएफ भोपाल सीएफ वर्किंग प्लान नर्मदापुरम

-अनुपम सहाय सीएफ राजगढ़ वन मंडल सीएफ शिवपुरी

-चंद्रशेखर सिंह डीएफओ रीवा वन मंडल डीएफओ उत्तर सागर वन मंडल

-रमेश राठौर डीसीएफ इको पर्यटन बोर्ड डीसीएफ पीसीसीएफ मुख्यालय भोपाल

-प्रियांशी सिंह डीएफओ दतिया डीएफओ गुना

-अनुपम शर्मा डीसीएफ पीसीसीएफ मुख्यालय भोपाल डीएफओ रीवा

-सर्वेश सोनवानी प्रभारी डीएफओ गुना डीएफओ छतरपुर

थिरुकुराल आर प्रशिक्षु एसडीओ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डीसीएफ पीसीसीएफ मुख्यालय भोपाल

203 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!