राज्य स्तरीय गणित विज्ञान प्रदर्शनी में हरदा जिले के छात्र छात्राओं ने परचम लहराया  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केंद्र एवं स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गणित विज्ञान प्रदर्शनी देवास के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुई। उसमें जिले से माध्यमिक वर्ग में सक्षम पिता रामकृष्ण गौर का राज्य स्तर पर प्रथम स्थान रहा। गणित विषय पर छात्र ने मॉडल की प्रस्तुति दी। वर्तमान में छात्र टिमरनी ब्लॉक के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला समरधा में अध्यनरत है। इसी के साथ छात्रा श्रेया गौर, हर्षा मालवीय ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री पर बहुत ही रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागरूल हरदा के छात्र, अध्यापक योगेश मालवीय ने भी डाइट स्तर पर जैविक खेती से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया जो कि राज्य स्तर पर प्रथम रहा और काफी सराहा गया। प्रतियोगिता में मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से संजय वर्मा एवं रामकृष्ण गौर पालक के रूप में हरिओम गौर शामिल हुए। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग जिला हरदा एवं इष्ट मित्रों के द्वारा बधाई दी गई।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!