अनोखा तीर, हरदा। हरदा में पुण्यशिला हुंडई शोरूम पर आज हुंडई कंपनी की सबसे लोकप्रिय कार एक्सटर की भव्य लाचिंग होगी। लांचिंग कार्यक्रम 21 जुलाई को पुण्यशिला हुंडई इंदौर रोड हरदा स्थित शोरूम में शाम साढ़े ५ बजे होगा। पुण्यशिला हुंडई शोरूम के सीएमडी प्रीतमसिंह रघुवंशी एवं डायरेक्टर विश्वतेज रघुवंशी ने बताया कि एक्सटर की लाचिंग के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आरके दोगने, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष लखनसिंह मौर्य तथा कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी अभिजीत शाह होंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर एक्सटर कार की लांचिंग में शामिल हों।
108 Views

