आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के वनांचल के ग्राम इंद्रपुरा में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक बालिका सहित एक अन्य महिला बिजली के चपेट में आकर झुलस गए। जानकारी के मुताबिक यह सभी खेत पर थे, जो बारिश के कारण कहू के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। वही सभी को रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से महिला को मृत घोषित कर दिया एवं एक बालिका सहित अन्य महिला को टिमरनी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जहां उनकी स्थिति ठीक बताईं जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम अनिता पति बंशीलाल कोरकू उम्र 22 साल इन्द्रपुरा है। रहटगांव पुलिस ने शव का पीएम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वही टिमरनी बीएमओ डॉ.एमके चौरे ने बताया कि सलिता पिता अनोखी लाल उम्र 10 वर्ष एवं नानी बाई की अर्जुन 40 साल निवासी दोनों इंद्रपुरा का टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद गुरुवार शाम को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!