जिला अस्पताल में लोकायुक्त टीम की कार्रवाई, अस्पताल के तीन बाबू रिश्वत लेते पकड़ाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। जिला चिकित्सालय के सीएमएचओ दफ्तर में गुरुवार को लोकायुक्त टीम द्वारा की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकायुक्त की 20 सदस्यीय टीम ने दफ्तर के लेखापाल, क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटर को 30 हजार रुपए की घूस लेते रंगे-हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त की कार्रवाई से दफ्तर में हड़कंप मच गया। दफ्तर के कर्मचारी इधर-उधर चले गए। लेखापाल महेश मेवारी, क्लर्क गजेंद्र वर्मा और कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष नगाईच को टीम ने तत्काल हिरासत में ले लिया। लोकायुक्त डीएसपी वीके सिंह के नेतृत्व में दो टीआई समेत 20 सदस्यीय टीम ने घुस लेते तीनों को पकड़ा है। दफ्तर की जिला पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर निर्मला दंडवाल से लेखापाल महेश मेवारी सातवें वेतनमान समयमान के एरियर्स के भुगतान की राशि करीब 7.5 लाख रुपए के लिए 50 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। करीब 4 महीने से महिला अधिकारी परेशान थी। सीएमएचओ में बैठे दफ्तर के दलाल के रूप में कर्मचारी काम कराने के एवज में बार-बार घूस की मांग कर रहे थे। परेशान होकर महिला अधिकारी ने लोकायुक्त को शिकायत की। जिसके बाद गुरुवार को प्लानिंग कर लोकायुक्त टीम सीएमएचओ दफ्तर पहुंची। महिला अधिकारी निर्मला लेखपाल के रूम में पहुंचे, उन्होंने कहा कि पेमेंट किसे देना है, तो लेखापाल महेश मेवारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष नागईज को रुपए दिलवाए। संतोष नागईज ने क्लर्क गजेंद्र वर्मा को घूस के रुपए दे दिए। जैसे ही यह सब हुआ, रूम में लोकायुक्त टीम पहुंच गई और तीनों को रंगेहाथों पकड़ लिया।

70 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!