जान जोखिम में डालकर वाहन निकालते लोग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, करताना। नयागांव मार्ग पर गोदड़ी गांव के समीप बाकुड़ नदी पर बने हुए रपटे पर बुधवार सुबह तेज बारिश के चलते बाढ़ का पानी रपटे के ऊपर से बह निकला। रपटे के ऊपर करीब डेढ़ फीट पानी होने के बाद भी ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल ओर दुपहिया वाहन निकलते हुए नजर आए। ग्रामीण आकाश यादव, अंकित यादव ने बताया कि नदी पर बने हुए रपटे की पुलिया नीचे होने की वजह से थोड़ी बारिश होने पर ही पुलिया के ऊपर पानी आ जाता है ओर नयागांव मार्ग बंद हो जाता है। बुधवार सुबह बारिश के बाद रपटे पर पानी आ जाने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। वही कुछ दुपहिया वाहन चालक रपटे पर पानी होने के बाद भी निकलते रहे। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता हैं।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!