अनोखा तीर, हरदा। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर सोमवार को ग्राम मुहाल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया भेजा गया है। जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल बेचने के लिए कृष्णा वेयरहाउस के बाहर सड़क पर ट्रॉली खड़ी थी। इस दौरान रात करीब 9 बजे के आसपास सड़क पर अंधेरा होने के चलते बाइक खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। जिसके चलते बाइक सवार युवक खंडवा जिले की छनेरा निवासी 22 वर्षीय सौरभ पिता राजेश पारदे कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही उसका दूसरा साथी जयदीप पिता रामदास मर्सकोले निवासी ग्राम दावड़ी गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए खिरकिया भेज दिया है। मंगलवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
Views Today: 2
Total Views: 72

