शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी आग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास शहर के दाना बाबा मंदिर की गली में एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगनी बताई गई। आग से दुकान के ऊपर बने गोदाम में रखी एलईडी, फ्रीज वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम जलकर खाक हो गए। दुकान संचालक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। दुकान संचालक शुभम बंसल ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है, लेकिन गोदाम में रखे एलईडी, फ्रीज सहित अन्य आइटम पूरी तरह जलकर खराब हो गए है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!