पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मंगलवार को हंडिया थाना क्षेत्र के रातातलाई के पास एक युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला। जब मृतक की मां अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए जा रही थी, तभी उसे अपने बेटे दीपक पिता श्याम भुसारिया 19 साल और रेशम पिता दिनेश पंवार 15 साल दोनों जाति कोरकू के शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटके दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जिसके बाद सुबह पुलिस ने दोनों शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जामुखों में रहने वाला मृतक दीपक रात तीन बजे से अपने घर से लापता था। वही, मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा उनकी बेटी गांव में ही रहने वाले उनके बड़े भाई के घर गई होगी। सुबह आठ बजे उन्हें बेटी के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बस मृतिका के हाथ पर मेहंदी से आरडी लिखा मिला है। जिससे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मंगलवार देर शाम दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों मृतकों के परिजन और ग्रामीण भी पहुंचे। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

140 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!