स्कूल चलें हम कार्यक्रम में दी पर्यावरण संरक्षण की सीख

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विकासखंड के ग्राम रूपीपरेटिया में एकीकृत माध्यमिक शाला में स्कूल चले हम कार्यक्रम भविष्य से भेंट के रूप में मनाया गया। जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदा से संजय वर्मा शामिल हुए। मोबाइल टेबलेट के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम को बच्चों को दिखाया। इसके पश्चात श्री संजय वर्मा ने अपने अध्यापन समय के अनुभव सुनाए। उन्होंने पर्यावरण विषय अध्यापन कराते हुए पानी की बचत, शारीरिक स्वच्छता एवं सामूहिक स्वच्छता प्लास्टिक का कम उपयोग होना एवं जीव जंतु से स्नेह एवं सुरक्षा देना आदि विषय पर विस्तृत रूप में बताया। बच्चों से प्रश्न करके सही उत्तर देने वाले को पुरस्कार के रूप में शिक्षण सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गौर, जनप्रतिनिधि हरिप्रसाद गौर, शाला के प्रधान पाठक शैलेश गोस्वामी, श्रीमती विजया मोघे, उषा गुर्जर, किशन सिटोले, गणेश विजगावने एवं शाला का समस्त स्टाफ शामिल हुआ।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!