होली फेथ कॉलेज में हुई कार्यशाला  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में मानसिक प्रवृत्तियों को समाप्त करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पवन मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग से छात्रो को महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं घर में हर काम में हाथ बंटाने के लिए समझाया। कैरियर कॉलेज से सहायक प्राध्यापक मेहता ने कहा कि आज कल बच्चे मोबाइल का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं और मोबाइल में गेम्स के कारण हिंसात्मक प्रवृति की ओर जा रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा और व्यवहार पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्य संगीता विले व कैरियर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक संजीव गौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष असरानी ने किया एवं आभार होली फेथ कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्य नीरजा डाले द्वारा किया गया।

97 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!