समाधान आपके द्वार योजना को लेकर बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा की अध्यक्षता में समाधान आपके द्वार योजना को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदीप राठौर जिला न्यायाधीश ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को समाधान आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजस्व, पुलिस, वन, विद्युत एवं न्यायालय में लंबित शमनीय प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में विद्युत विभाग के निम्नदाब कनेक्शन प्रदाय किया जाना, मीटर बंद या खराब होना, कनेक्शन विच्छेद, विद्युत चोरी एवं बकाया बिल की राशि वसूली जैसे प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। आपके द्वारा योजना अंतर्गत समस्त विभाग प्रमुखों से उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की गईं।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!