अनोखा तीर, हरदा। शहर के विज़न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से दसवीं के बच्चो द्वारा फलदार पौधों का रोपण किया गया। स्कूल संस्थापक डॉ. आरके दोगने द्वारा बच्चो को पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। स्कूल प्राचार्य देव सोनी ने पौधरोपण से होने वाले फायदों से अवगत कराया।
111 Views





