रचना दुबे महिला अध्यक्ष, बादर नगर अध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संस्था के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने बताया कि रविवार को आहूत बैठक में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा द्वारा गत वर्ष की गतिविधियों और सेवाकार्यो का व्यौरा प्रदान करते हुए वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके पूर्व स्थानीय जलाराम मन्दिर परिसर में आयोजित वार्षिक बैठक में संस्था की नवीन कार्यकारिणी के गठन किया गया। संस्था के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने बताया की संस्था के संरक्षक मंडल को यथावत रखते हुए मुख्य कार्यकारिणी में फेरबदल किये गए है। वही संस्था के विस्तार को देखते हुए पृथक महिला इकाई एवं नगर इकाई तथा युवा इकाई का गठन किया गया है। नवीन कार्यकारिणी के गठन के तहत श्रीमती रचना दुबे को महिला इकाई अध्यक्ष, विवेक बादर को नगर अध्यक्ष, विपिन दुबे को युवा अध्यक्ष, ओमप्रकाश पाराशर को मुख्य कोष प्रभारी, सुभाष पस्टारिया को सह कोष प्रभारी, पं. पीयूष उपाध्याय को मठ मंदिर पुजारी पंडित संघ प्रमुख, पं. प्रफुल दुबे को सह प्रमुख, हरिनारायण जोशी को सांस्कृतिक एवं आयोजन प्रमुख तथा राकेश जोशी को सह प्रमुख नियुक्त किया गया। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक अशोक पाराशर एवं कैलाश चतुर्वेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए संस्था के कार्यो और गतिविधियों को सराहनीय बताया। आभार संस्था के संयोजक दिनेश मिश्रा ने व्यक्त किया।

89 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!