कावड़ियों ने भोले को अर्पित किया नर्मदा जल  

 

अनोखा तीर, सिराली। श्रावण माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के कावड़िए शिवभक्तों ने मां नर्मदा का जल लाकर भगवान तिलभांडेश्वर का जल से अभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई। मंगलवार से यहां मंदिर में पंडित दिनेश दाधीच के मार्गदर्शन में महिला श्रद्धालुओं के द्वारा मिट्टी के शिवलिंग बनाकर भगवान का पार्थिव पूजन किया जाएगा। यह पूजन श्रावण मास में 1 माह तक दोपहर 3 से 5 तक नियमित चलेगा। इधर शाम को भगवान आशुतोष के सायंकालीन श्रृंगार दर्शन के लिए भक्तों का समूह उमड़ पड़ा।

74 Views

Leave a Reply