फल हरी सब्जी से हुआ पंचपिपलेश्वर महादेव का श्रृंगार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा। सावन माह के द्वितीय सोमवार और हरियाली अमावस्या पर स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का हरेश्वर महादेव स्वरूप में श्रंगार किया गया। नगर के कलाकार जयकृष्ण चांडक का इस मंदिर में विगत उन्नीस सालों में सतत 84वां श्रृंगार है। इस श्रृंगार को तैयार करने में उनकी टीम को करीब सात घंटे लगे। श्रृंगार में टीम ने गंवार फली, चवला फली, गिलकी, बलर, गोभी, टमाटर, ककड़ी, भिंडी, लौकी, शिमला मिर्च, कदूंरी, मिट्टी, हरा धनिया, हरी मिर्च, करोंदे, नींबू, भटे आदि सब्जियों तथा अशोक और आम के पत्तों का उपयोग किया है। इस कार्य में उन्हें रोहित सोनी का सहयोग प्राप्त हुआ।

701 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!