इस सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में स्थित अनेक रहवासी इलाकों के हाल बेहाल हैं। कहीं पानी की सुविधा नहीं, तो कहीं निकासी के लिए नाली नहीं। कहीं पक्की सड़क नहीं और कहीं सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। चुनाव आते हैं, नेताजी आते हैं और वादे कर वोट लेकर चले जाते हैं। मगर समस्या जो पिछले चुनाव में थी वह अगले चुनाव में भी बरकरार रहती है। बस यही कमाल की बात है। बहरहाल इस सबके बीच शहर के मध्य स्थित एक सड़क ऐसी है जिसे देखकर सड़क और गड्ढे में फर्क करना मुश्किल है। इस समाचार में जो तथाकथित रोड दिखाई दे रही है। यह नगर की इसी सुप्रसिद्ध दालमिल के सामने की है। स्थानीय नगर पालिका अंतर्गत आने वाली इसी रोड से सुबह-सुबह सेंट मैरी स्कूल के बच्चों को लेने ऑटोरिक्शा वाले जाते हैं। तो बच्चे ऑटो तिरछा होने पर चिल्ला पड़ते हैं। इसी मार्ग से रेल्वे स्टेशन और बस स्टैंड जाने वाले लोग, पैदल चलकर जाने वाले लोग भी शामिल रहते हैं। पर आने जाने दौरान सड़क में गड्ढों के कारण सभी यात्री नगर निकाय को कोसते दिखाई देते हैं। सब कुछ देखते हुए भी इस वार्ड नं 24 के पार्षद को कोई परवाह नहीं है। पार्षद महोदय रोज कोर्ट जाते आते भी इसी रोड से हैं। इस सड़क को बनवाने और सुधरवाने की कोशिशें पहले भी कई बार हुई हैं। मगर ये सड़क ही इतनी बदनसीब है कि कभी ढंग से बन नहीं पाती। शायद इस बेहाल सड़क पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

366 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!