व्यापमं पार्ट-3 है पटवारी भर्ती घोटाला : अवनी बंसल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री अवनी बंसल ने पटवारी भर्ती परीक्षा पर तंज कसकर प्रदेश भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सुश्री बंसल ने कहा कि इसके परीक्षा परिणाम में भाजपा नेता के कॉलेज का स्ट्राइक रेट सर्वाधिक चकित करने वाला है। ऐसा लगता है कि इसमें बड़े लैवल पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 लाख 25 हज़ार युवाओं ने परीक्षा में भाग लिया। इसमें 9 हजार का चयन हुआ। इसमें सबसे खास यह कि एक हजार छात्र भाजपा विधायक संजीव कुशवाह के एनआरआई कॉलेज से हैं। यही नहीं टॉप 10 में से 7 परीक्षार्थी तो भाजपा विधायक के कॉलेज से हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक के कॉलेज से 1000 छात्रों का चयन व टॉप 10 में 7 छात्रों का उसी कॉलेज से आना कहीं न कहीं व्यापम 3 की ओर इशारा करता है।

247 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!