सन्यासा-गोगिया मार्ग राहगीरों के लिए बना मुसीबत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। देश की आजादी के 76 साल में भी जिले की ग्राम पंचायत सन्यासा और गोगिया पंचायत को जोड़ने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क नहीं बन पाई है। यहां हर साल बारिश होते ही यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इस कारण आने जाने वाले राहगीरों की हालत खस्ता हो जाती है। इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। एक ओर जहां हमारी सरकारें विकास के तमाम बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़क नहीं बनवा पाई। ग्राम गोगिया, गोराकुंड गंगाखेड़ी, बिचकुड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही इस सड़क पर कीचड़ हो जाता है। यह सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। हमें बड़ी जद्दोजहद कर गिरते-पड़ते सड़क पार करनी पड़ती है। सड़क बनाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है।

इनका कहना है …

यह सड़क मंडी बोर्ड में आती है। इसको पक्की बनाने के लिए सितंबर 2022 में मैंने जनसेवा अभियान में दौरे पर गोगिया आए जिला कलेक्टर को आवेदन दिया गया था। बारिश के पहले गोगिया पंचायत द्वारा इस रोड पर मिट्टी डलवाई गई। यह कच्ची सड़क होने के कारण बारिश में यहां कीचड़ हो जाता है। इससे ग्रामीणों को समस्या आती है।

टीकाराम बिल्लोरे, सरपंच ग्राम पंचायत गोगिया।

145 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!