मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

तीसरे चरण में 24 जिलों के 111 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि निर्वाचन कार्य को सभी प्राथमिकता से लें। आयोग के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़ने के लिए स्कूल, महाविद्यालयों में अभियान चलाने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला मतदाताओं को जागरूक करने, जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या कम है वहाँ उनके का नाम जोड़ने के लिए आँगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता, स्कूलों-महाविद्यालय की छात्राओं की मदद लेने, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तुरंत निराकरण, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं की जाँच, नाम काटने से पहले संबंधित मतदाता को नोटिस जारी, पंचनामा बनाने के बाद ही कार्रवाई और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स मुंशी शर्मा, राहुल चौहान, पंकज सेतिया और वीरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

91 Views

Leave a Reply