करंट लगने से 62 वर्षीय महिला की मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मसनगांव। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मसनगांव में करंट लगने से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना गुुरुवार दोपहर १२ बजे की है। जानकारी के मुताबिक मसनगांव निवासी वीणा पाटिल उम्र 62 साल भोजन करने के बाद घर में रखे कूलर के ऊपर जामुन से भरा कटोरा उठा रही थी। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। जिससे उनके हाथों की उंगलियां कूलर से चिपक गई। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ला रहें थे। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि मृतिका का एक बेटा ओर एक बेटी है। जिला अस्पताल में दोपहर को शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!