नर्मदापुरम – नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिले के सुप्रसिद्ध सेठानी घाट, धूपगढ़ चोटी , सूर्य नमस्कार पार्क , आवली घाट , मढ़ई जैसे पर्यटन स्थलों, शिक्षण संस्थाओं व प्रमुख स्थानों पर उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस बार जिले में “वसुदेव कुटुंबकम के लिए योग” थीम पर योग दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला प्रशासन, नगरपालिका नर्मदापुरम एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मां नर्मदा तट के सेठानी घाट पर आयोजित हुआ जिसमें सांसद राव उदय प्रताप सिंह,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह , नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, माया नारोलिया, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों , स्कूली बच्चों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग साधना की।
योगाचार्य रघुवीर सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा योगाभ्यास कराया गया। आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर , अर्चना पुरोहित, प्रसन्ना हर्णे , महेंद्र यादव, लोकेश तिवारी, भगवती चौरे , राजेश तिवारी , मनोहर बढ़ानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थिति रहें।
Views Today: 2
Total Views: 96

