दो पक्षों मैं मारपीट, काउंटर केस दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- मालाखेड़ी पेट्रोल पंप के पास एक युवक को रास्ते मैं रोककर पीटने की घटना हुई है। युवक ने देहात थाने मैं प्रकरण दर्ज कराया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार मालाखेड़ी निवासी प्रदीप पिता रामविलास यादव ने शिकायत दर्ज कराई है की मोहल्ले के ही रिंकू यादव ने रंजिश के चलते रास्ते मैं रोक लिया और मारपीट की। फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 341,294,323,506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

वही दूसरे पक्ष की ओर से प्रधोम पिता लखनलाल यादव ने शिकायत दर्ज कराई है की मालाखेड़ी चौराहे बड़ के पेड़ के पास प्रदीप यादव ने मारपीट की है। प्रधोम ने शिकायत दर्ज की है की मजदूरी का पैसा नहीं देने की बात पर से उसके साथ मारपीट की गई है। फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 264,323,506 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

131 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!