नर्मदापुरम- जिले के प्रत्येक ग्राम, वार्ड स्तर पर एक लाड़ली बहना सेना गठित की जाएगी। जिसमें ग्राम की इच्छुक 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएं सदस्य होगी। प्रत्येक ग्राम, जिसकी आबादी 1500 से कम है, ऐसे ग्राम में 11 महिलाएं सदस्य होंगे। ऐसे ग्राम जिनकी आबादी 1500 से अधिक है, वहाँ 21 सदस्यीय लाड़ली बहना सेना का गठन होगा। गठित लाड़ली बहना सेना की कुल सदस्य संख्या में कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित सदस्य होंगे।
प्रत्येक लाड़ली बहना सेना में सर्वसम्मति से लाड़ली बहना सेना प्रभारी एवं ‘लाड़ली बहना सेना सहप्रभारी मनोनीत किया जायेगा। प्रभारी एवं सहप्रभारी एक वर्ष तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उसके पश्चात लाड़ली बहना सेना के ही अन्य सदस्य प्रभारी एवं सहप्रभारी के रूप में मनोनीत होंगे। प्रभारी एवं सहप्रभारी में स्वप्रेरणा, स्वविवेक, स्वेच्छा
राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना होगा, जहां वे स्वयं के अस्तित्व और विकास की सोच को सुदृढ़ कर सकें। शासन की महिला कल्याण के लिए संचालित समस्त योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं निगरानी, महिलाएं अपने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक हों एवं इनका उपयोग करने में वे सक्षम हों।
लाड़ली बहना सेना की सदस्यता प्राप्त करने के लिए 23 से 60 आयु वर्ग की महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना नाम पंजीकृत करा सकती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाड़ली बहना सेना की सदस्य बनने की इच्छुक महिलाओं को पंजीकृत करेंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंजीकृत महिलाओं की सूची सेक्टर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करायेंगी। सेक्टर पर्यवेक्षक सेक्टर अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों पर गठित लाड़ली बहना सेना की सूची एवं समन्वयक के रूप में सम्बंधित ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का नाम परियोजना अधिकारी को उपलब्ध करायेंगी।
Views Today: 2
Total Views: 100

