ग्रीष्म अवकाश में छात्राओं को बुलाने पर वार्डन निलंबित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

सेमरी हरचंद। गत दिवस 6 जून मंगलवार को ग्रीष्मकालीन अवकाश में बिना किसी आधिकारिक आदेश के छात्राओं को कस्तूरबा गांधी छात्रावास मे कोचिंग के बहाने बुलाने और छात्रावास वार्डन शमीम बानो द्वारा अपने बेटे शफीक को कंप्यूटर ऑपरेटर रखने के मामले में दैनिक अनोखा तीर द्वारा प्रकाशित खबर पर डीईओ ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर को ज्ञापन सौंपकर विरोध किया था। ज्ञात रहे कि कन्या छात्रावास में पुरुषों का प्रवेश वर्जित है मगर वार्डन ने नियम विरुद्ध वहां अपने बेटे को आपरेटर बनाया था। इस खबर को गंभीरता से लेकर नर्मदापुरम के जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर श्रीमती शमीम बानो प्राथमिक शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला सेमरी हरचंद को निलंबित करने की कार्रवाई की है। श्रीमती शमीम के पास कस्तूरबा कन्या छात्रावास के वार्डन काअतिरिक्त प्रभार था। डीईओ न प्रकरण में विस्तृत जांच करने एक जांच दल भी गठित किया है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

165 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!