अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के वन बल प्रमुख आरके गुप्ता को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट से संबंधित वैश्विक जन आंदोलन में मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक योगदान दिया है। लाइफ मिशन के अंतर्गत पूरे देश में ऊर्जा बचत, पानी की बचत, एकल उपयोग प्लास्टिक, सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना, ठोस अपशिष्ट को कम करना, ई-वेस्ट को कम करना और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना आदि विषयों को लेकर जन अभियान चलाया गया। इस मुद्दे पर सबसे अधिक १ लाख 75 हजार कार्यक्रम मध्यप्रदेश में आयोजित किए गए। इनमें अकेले वन विभाग ने १ लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसी उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने गुप्ता को पुरस्कृत किया।
68 Views

