गुंडागर्दी की घटना के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कल रात्रि इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी की घटना का संज्ञान लेकर दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कड़े शब्दों में कहा कि क़ानून को अपने हाथ में लेने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाए। मध्यप्रदेश शान्ति का टापू है, यहाँ अराजकता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। इंदौर पुलिस प्रशासन ने तुकोगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना के आरोपियों के विरूद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

131 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!