Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

ठंड को देखते हुए नगर परिषद ने 4 स्थानों पर जलाए अलावे आठनेर मुकेश सोनी

1 min read

 

नगर परिषद द्वारा ठंड को देखते हुए नगर वासियों को राहत पहुंचाते हुए अलाव का इंतजाम किया है जो नगर के 4 स्थानों पर जलाए गए हैं जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मुख्य बस स्टैंड पर छोटा बस स्टैंड एवं बाजार चौक को चुना गया है इन्हीं चार स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं जहां पर हाथ पैर सैखने वालों की भीड़ लगी हुई है नगर परिषद के कर्मचारी जाफर शाह ने बताया कि 4 स्थानों पर अभी अलाव जलाने हेतु लकड़ियों का इंतजाम कर अलाव जला दिया गया है एवं हर अलाव के पास कर्मचारी व्यवस्थित लगे हुए हैं किसी प्रकार की कोई असुविधा नागरिकों को ना हो इस हेतु लकड़ियों का इंतजाम किया गया है श्री शाह ने बताया कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा नागरिकों को असुविधा ना हो इस हेतु हमें निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में 4 स्थानों पर तुरंत अलाव जलाने हेतु व्यवस्था की गई है नागरिकों ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है

96 Views

Leave a Reply