Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

नर्सिंग होम और अस्पतालों के पंजीयन निरस्त के आदेश का विरोध दिया ज्ञापन 

2 min read
Text Size:

सनावद और बड़वाह ब्लाक के डाक्टरों ने एकत्रित होकर बीएमओ को सोपा ज्ञापन,पंजीयन निरस्त के आदेश वापस लेने की मांग

विकास पवार

बड़वाह – स्थानीय और सनावद ब्लाक के कई डाक्टरों ने एकत्रित होकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़वाह बीएमओ प्रभारी राजेंद्र मिमरोट को एक ज्ञापन दिया ।जिसमे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एलएमए सदस्यो ने बताया की जिन मापदंडों के तहत नर्सिंग होम और अस्पतालों के पंजीयन निरस्त किए गए है ।वह मापदंड अस्पताल संचालक पूरे कर चुके है । सभी अस्पताल संचालक फायर सेफ्टी की एनोसी हेतु करीब तीन माह से प्रयासरत है ।डाक्टरों का कहना है की सनावद बड़वाह के जिन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त किए गए है । वह सभी अस्पताल अनुभवी चिकित्सको द्वारा संचालित किए जा रहे है ।हमारे द्वारा निमाड़ क्षेत्र में सभी मरीजों को सस्ते दामों में इलाज मुहिया करवाया जा रहा है ।जबकि मरीजों की जटिल से जटिल बीमारियों को खत्म करने में इन अस्पतालों के चिकित्सक द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है ।वही कोरोना काल में भी जिला कार्यालय और सीएमएचओ के निर्णय पर इन अस्पतालों में बेड की कैपिसिटी बढ़ाकर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधा दी गई थी ।उल्लेखनीय है की सभी सदस्यो ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है की आम जनता को इलाज की असुविधा को देखते हुए जिन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त किए गए है । उन संस्था के निरस्तीकरण आदेशों को पुनः निरस्त कर । हमे वापस अपने अस्पतालों को संचालित करने के आदेश दिए जाए।यदि दो दिसंबर तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया ।तो सनावद बड़वाह और बेडीया के सभी प्राइवेट चिकत्सक अपनी सेवा बंद कर अनिश्चित कालीन स्वास्थ सेवा बंद कर देंगे ।जबकि मरीजों को स्वास्थ सेवा नही मिलने पर इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी ।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply