Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की हुई स्थापना 21 दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन आठनेर मुकेश सोनी

2 min read

 

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आठनेर नगर के हिडली रोड स्थित दिलीप धोरसे महाराज के निवास पर माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना हो गई है यह मनमोहक प्रतिमा माता अन्नपूर्णा एवं भगवान शंकर को दान देते हुए दिखाई देती है यह प्रतिमा प्रति वर्ष अघण माह मे21 दिनों के लिए विराजती है इस संबंध में दिलीप महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता अन्नपूर्णा के घट एवं प्रतिमा की स्थापना अघन मास में हो गई है यह 21 दिनों तक प्रति दिवस नगर सहित आसपास के ग्रामों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनार्थ एवं मनोकामना पूर्ण होने पर कार्यक्रम करने ओढी प्रसादी माता को चढ़ाने आते हैं इस संबंध में दिलीप महाराज ने बताया कि काशी निवासी धनंजय उनकी पत्नी सुलोचना की कथा है जिसने अन्नपूर्णाका व्रत कर पुत्र धन संपत्तिमाता से माता धनंजय को संपन्न कर देती है और अन्नपूर्णाकी महिमा का वरदान 21 दिनों तक कथा को पढ़कर सुनाया जाता है बताया गया है माता अन्नपूर्णा सभी के भंडार हमेशा भरा रखती है कई घरों में भी माता के घट की स्थापना होती है एवं यहां पर प्रतिमा की स्थापना की जाती है प्रतिदिन आरती प्रसादी का आयोजन होता है जिसमें नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आयोजन भी करते हैं कई भजन मंडली अभी आकर अपनी अपनी प्रस्तुतियां यहां पर प्रस्तुत करती है

82 Views

Leave a Reply